Headlines

रेलवे आगरा मंडल के AEN को ACB ने धर दबोचा, 1.5 लाख रूपये की मांग रहा था रिश्वत

अलवर : उत्तर मध्य रेलवे आगरा (NCR) के AEN रमेश सिंह को अलवर ACB ने रविवार शाम को डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। ठेकेदार से डेढ़ करोड़ रुपए का बिल पास करने के एवज में डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। ACB की टीम ने रामगढ कस्बे में AEN रमेश सिंह को रंगे हाथो गिरफ्तार कर लिया। ACB के ASP विजय सिंह ने बताया कि रिश्वत लेने वाला अधिकारी बहुत चालाक था। जो ठेकेदार को यहां वहा घुमा रहा था। इस कारण ACB की टीम को सुबह से उसका पीछा करने में बहुत मश्शकत करनी पड़ी।

एईएन के अंडर में करीब 20 करोड़ रुपए से भी अधिक का काम चल रहा हैं। इसमें रामगढ़, बांदीकुई सहित कई जगहों पर पुल निर्माण के छोटे बड़े काम शामिल हैं। जिस ठेकेदार ने शिकायत दी उसका केवल डेढ़ करोड़ रुपए के बिल पास किए जाने थे। ठेकेदार ने एसीबी को बताया कि यह रिश्वत लेन-देन बंद होना चाहिए। बिल पास करने के भी पैसे मांगते हैं। उससे पहले बिल पास नहीं करते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *