अलवर विमंदित बालिका प्रकरण: जिला कलेक्टर निवास की दीवारों पर लोगों ने लिखा आपत्तिजनक स्लोगन

अलवर

अलवर : जिले में बालिका को न्याय दिलवाने का मुद्दा लगातार तूल पकड़ रहा है। पीड़िता के पिता के सामने आने के बाद प्रशासन और जिला कलेक्टर पर गंभीर आरोप लग रहे हैं। अज्ञात लोगों ने जिला कलेक्टर के निवास की दीवारों पर न्याय दिलवाने के स्लोगन लिखे हैं। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। अलवर में बालिका को न्याय दिलवाने के लिए संघर्ष समिति के पदाधिकारी धरना दे रहे हैं।

सोमवार को पीड़िता के पिता पहली बार मीडिया के सामने आए। उन्होंने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन से डर लगता है, उनको न्याय चाहिए। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी के साथ गलत हुआ है। इसी बीच मंगलवार सुबह जिला कलेक्टर निवास के दीवारों पर अलग-अलग तरह के स्लोगन नजर आए। अज्ञात लोगों ने ‘सत्ता का दलाल मत बनो, प्लॉट नहीं न्याय दो’ के स्लोगन लिखे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *