अजमेर: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से माध्यमिक शिक्षा विभाग में स्कूल लेक्चरर्स के 28 विषयों के कुल 6000 पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन मांगे है। इस भर्ती के लिए आवेदन 5 मई से शुरू होंगे और भर्ती की लास्ट डेट 4 जून है।
स्कूल लेक्चरर्स भर्ती हेतु केंडीडेट की उम्र 1 जनवरी 2023 को न्यूनतम 21 वर्ष एवं अधिकतम 40 वर्ष से कम होनी चाहिए। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कैंडीडेट को आयोग के ऑनलाइन पोर्टल https://rpsc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध अप्लाई ऑनलाइन लिंक को क्लिक या एस.एस.ओ. पोर्टल https://sso.rajasthan.gov.in से लॉगिन करना होगा। सीटिजन ऐप ( G2C) में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) करना होगा।
शैक्षणिक योग्यता, विषयवार पदों की संख्या, वर्गवार वर्गीकरण व अन्य विस्तृत जानकारी के लिए केंडीडेट बेवसाइट पर जारी विज्ञापन को देख सकता है।
नोटिफिकेशन: Download PDF