Headlines

आरएएस परीक्षा-2018 :प्रोविजनल/सशर्त अभ्यर्थियों को दस्तावेज जमा कराने का अंतिम अवसर

RAS

अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आरएएस परीक्षा-2018 के प्रोविजनल/ सशर्त अभ्यर्थियों को दस्तावेज जमा कराने का अंतिम अवसर प्रदान किया गया है। विज्ञप्ति जारी होने की तिथि से 5 दिवस की अवधि में व्यक्तिशः उपस्थित होकर दस्तावेज जमा कराने होंगे ।

आयोग सचिव शुभम चौधरी ने बताया कि पर्याप्त अवसर देने व स्मरण पत्र के माध्यम से सूचना दिए जाने पर भी कतिपय अभ्यर्थियों द्वारा दस्तावेजों की पूर्ति नहीं की गई है। ऐसे अभ्यर्थियों की सूची वेबसाइट पर जारी कर एसएमएस के माध्यम से भी सूचित कर दिया गया है। निर्धारित अवधि में वांछित दस्तावेजों की पूर्ति नहीं किये जाने पर पात्रता रद्द करते हुए चयन निरस्त कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *