Headlines

ट्रक की टक्कर से उड़े कार के परखच्चे, एक की मौत; घायल युवक को किया अजमेर रैफर

ट्रक की टक्कर से उड़े कार के परखच्चे, एक की मौत; घायल युवक को किया अजमेर रैफर

अजमेर/नागौर: NH 8 हाईवे पर स्थित राधा स्वामी सत्संग तबीजी के पास रविवार सुबह तेज रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। भीषण टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। सड़क हादसे में नागौर के एक युवक की मौत हो गई है। एक युवक की हालत गंभीर है। हादसे के बाद घायल युवक को अजमेर रैफर किया गया है। इसके बाद हाईवे पर काफी लंबा जाम लग गया।

मृतक आसिफ अली और घायल युवक मोहम्मद ईमरान दोनों ही नागौर जिले के मकराना के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मांगलियावास थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को मोर्चरी में रखवाया और परिजनों को हादसे की सुचना दी गई।

ट्रक की टक्कर से उड़े कार के परखच्चे, एक की मौत; घायल युवक को किया अजमेर रैफर

मकराना निवासी हाजी मखीम ने बताया कि उसके बड़े भाई इमरान पुत्र अब्दुल गफ्फार गैसावत (38) और उनके दोस्त आसिफ अली पुत्र निसार (28) दोनों कार से दूसरे राज्यों में मंदिरों में होने वाले मार्बल फ्लोरिंग के ठेके लेने गए हुए थे। शनिवार देर रात इमरान ने फोन पर बताया था कि वो मीरां दातार पहुंच गए है और सुबह तक मकरना पहुंचेंगे। इस बीच NH 8 पर स्थित राधा स्वामी सत्संग तबीजी के पास उनकी कार आगे चल रही ट्रक से टकरा गई। इस सड़क हादसे में आसिफ अली पुत्र निसार (28) की मौके पर ही मौत हो गई व इमरान बुरी तरह से घायल हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *