महिला की मौत के बाद अस्पताल में बिफरा हंगामा, पुलिस ने परिजनों को जमकर पीटा

अस्पताल

कोटा : एमबीएस अस्पताल में रविवार दोपहर एक महिला की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। अस्पताल में परिजन डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे तो पुलिस ने उन्हें खदेड़ने की कोशिश की। इसके बाद बवाल शुरू हो गया। पुलिस ने युवकों को घसीटना शुरू किया तो परिजन भी भिड़ गए। पुलिसकर्मियों ने मृतका के परिजनों को जमकर पीटा। एक पुलिसकर्मी ने तो एक युवक का गला ही दबा दिया।

दरअसल, विज्ञान नगर की रहने वाली 52 साल के बादाम बाई की पिछले 3 महीने से तबीयत खराब थी। रविवार को उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ी तो परिजन एमबीएस अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने ईसीजी कराने के लिए कहा। हालांकि उससे पहले ही महिला की मौत हो चुकी थी। ईसीजी शून्य (NIL) आयी तो परिजन डॉक्टरों से इस बात को लेकर अड़ गए कि उन्हें शॉक मशीन से शॉक दिया जाए।

डॉक्टर ने कहा कि इसी में ही कुछ नहीं आ रहा है। महिला की मौत हो चुकी है। आगे ट्रीटमेंट से कुछ नहीं होगा। इसको लेकर परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने उन्हें जाने के लिए कहा। मौके पर पुलिस को बुलाना पड़ा। इस दौरान पुलिस और परीजन भिड़ गए। पुलिस ने युवकों की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान महिलाएं युवकों को बचाने की कोशिश करती रहीं। पुलिस अस्पताल से घसीट कर परिजनों को बाहर ले गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *