Headlines

कैबिनेट विस्तार के बाद मुख्यमंत्री के 6 सलाहकार नियुक्त

WhatsApp Image 2021 11 21 at 9.09.50 PM e1637509246667

जयपुर। राज्य मंत्रिमण्डल में स्थान नहीं पा सके सात विधायकों को मुख्यमंत्री ने अपना सलाहाकार नियुक्त किया हैँ इनमें डॉ. जितेन्द्र सिंह, बाबूलाल नागर, डॉ. राजकुमार शर्मा,संयम लोढ़ा, रामकेश मीणा और दानिश अबरार के नाम शामिल हैं। नागर,लोढ़ा, रामकेश निर्दलीय विधायक हैं। सलाहकार बनाये गए विधायकों से कहा गया है कि उन्हें मुख्यमंत्री अपने एक-एक विभागों का काम सौपेंगे। ये सभी सलाहकार मुख्यमंत्री के अधीन ही कार्य करेंगे। चूँकि सलाहकर बनाये गए सभी विधायक वरिष्ठ है इसलिए संभावना है कि उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया जायेगा।

जिन छह विधायकों को सलाहकार बनाया है उनमें पहले सचिन पायलट खेमे में रहे और बगावत के बाद गहलोत खेमे में आए दानिशअबरार का नाम सबसे चर्चा में है। पहली बार विधायक बनने वालों को मंत्री नहीं बनाने का फार्मूला तय हुआ था लेकिन अब ऐसे विधायकों को सलाहकार बनाकर एडजस्ट किया जा रहा है। जिन तीन निर्दलीय विधायकों को सलाहकार बनाया है उन्होंने लगातार पायलट कैंप को निशाने पर रखा था।

 

WhatsApp Image 2021 11 21 at 9.25.00 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *