AEN Exam-2018 : री-टोटलिंग के लिए फिर कर सकते हैं आवेदन

अजमेर : राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सहायक अभियन्ता (सिविल/विद्युत/यांत्रिकी) प्रतियोगी परीक्षा की मुख्य परीक्षा में असफल रहे अभ्यर्थियों को री-टोटलिंग के लिए एक और अवसर दिया है। इसके लिए मंगलवार से ऑफ लाइन आवेदन किए जा सकते हैं। इसकी अंतिम तिथि 24 जून रखी गई है।

लॉकडाउन के कारण दिया एक और मौका

आयोग सचिव शुभम चौधरी ने बताया कि AEN मुख्य परीक्षा 2018 का परिणाम 4 मार्च 2021 को जारी किया गया था। इस परिणाम में असफल अभ्यर्थियों को नियमानुसार परीक्षा में मिले अंकों की रीटोटलिंग कराने के लिए आयोग ने पूर्व में 7 से 27 अप्रेल 2021 तक सादा कागज पर प्रार्थना पत्र मांगे गए थे। कोरोना संक्रमण के कारण राज्य सरकार ने 17 अप्रेल 2021 से 1 जून 2021 तक लाॅकडाउन लगा दिया गया था, जिसको देखते हुए आयोग ने 15 जून से 24 जून 2021 तक रीटोटलिंग कराने ऑफ लाइन आवेदन देने के लिए 10 दिन का समय दिया है।

इस तरह करे आवेदन
  • उत्तर पुस्तिकाओं में प्राप्त अंकों की रीटोटलिंग के लिए सादा कागज पर प्रार्थना पत्र देना होगा।
  • वेबसाइट से प्राप्ताकों की प्रिन्ट कॉपी के साथ आयोग के सचिव को 25 रुपए प्रति प्रश्न पत्र की दर से भारतीय पोस्टल आर्डर संलग्न करना होगा।
  • प्रार्थना पत्र में पुनर्गणना के विषयों का स्पष्ट उल्लेख करने के साथ जितने प्रश्न पत्रों में रीटोटलिंग करवाई जानी उसी अनुरूप शुल्क प्रस्तुत करना होगा।
  • अंतिम तिथि 24 जून 2021 के बाद प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
  • उत्तर पुस्तिकाओं का री इवेल्यूएशन किसी भी परिस्थिति में नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *