Headlines

बेरोजगारों पर दमनकारी नीति अपनाना निंदनीय व अशोभनीय कृत्य – हनुमान बेनीवाल

बेनीवाल

जयपुर : शहीद स्मारक पर सरकार ने दमन की नीति से आज जिस तरह रीट में पद बढ़ाने सहित अन्य मामलो को लेकर धरने पर बैठे बेरोजगार अभ्यर्थियों को खदेड़ने के कृत्य को रालोपा संयोजक व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने निंदनीय बताया। सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपना पक्ष व अपनी मांग रखने का अधिकार है ऐसे में सरकार जिस तरह गूंगी, बहरी बनकर जो रवैया बेरोजगार अभ्यर्थियों के मामले में अपना रही है वो न केवल युवाओं व बल्कि उन जन-प्रतिनिधियों का भी अपमान है। जिन्होंने बेरोजगारों के पक्ष में समय-समय पर सरकार के समक्ष आवाज उठाई। उन्होंने कहा की कोरोना के इस संकट से उभरते ही आरएलपी प्रदेश में बेरोजगारों के समर्थन में बड़ा जन आंदोलन करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *