जयपुर : राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक तथा नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल के निर्देशों के क्रम में राजस्थान के अलवर जिले में मूकबधिर बालिका के साथ हुई दरिंदगी के मामले में पीड़िता को न्याय दिलवाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की ओर से मंगलवार सुबह 11:30 बजे राज्य के प्रत्येक जिला मुख्यालय पर राज्यपाल के नाम जिला प्रशासन के माध्यम से ज्ञापन देने का कार्यक्रम रहेगा।
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की ओर से पीड़िता के परिजनों को 50 लाख का आर्थिक पैकेज देने, जल्द से जल्द सभी आरोपियों की गिरफ्तारी करने तथा पूरे प्रकरण में राज्य सरकार द्वारा सीबीआई जांच करवाने की घोषणा के संबंध में जल्द से जल्द अनुशंषा भेजने व घटना स्थल पर तथा पीड़िता के घर पर राज्य के मुख्य सचिव व पुलिस महानिदेशक को भेजने व तीन कैबिनेट मंत्रियों का समूह पीड़िता के घर भेजकर मामले में उन्हें संबल देने, पीड़ित परिवार को उच्च स्तरीय सुरक्षा देने आदि मांगो को लेकर ज्ञापन दिया जायेगा। वही ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नही हो इसके लिए ठोस कदम सरकार उठाए। आरएलपी के सभी पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष व युवा मोर्चा, महिला मोर्चा तथा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी, सदस्य ज्ञापन कार्यक्रम में भाग लेंगे।
