जयपुर। राजस्थान जनसम्पर्क सेवा के 37 अधिकारियों को बदला गया है। पहली बार बड़े पैमाने पर बदलाव देखने को मिला है। मुख्यमंत्री कार्यालय प्रकोष्ठ के तीनों ही जनसम्पर्क अधिकारियों को बदल दिया गया है और इनके स्थान पर नए पीआरओ लगााए गए है। एक अन्य आदेश के तहत 10 अधिकारियों के कार्यावंटन में भी बदलाव किया गया है।


