जयपुर। राजस्थान में कोरोना तेजी से विस्फोटक स्थिति की तरफ बढ़ रहा है। जांच रिपोर्ट के आंकड़ों को ही देखे तो अकेले जयपुर में 1527 कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि प्रदेश में यह संख्या बढ़कर 3300 पर पहुंच गई है। विशेषज्ञों की माने तो हजारों की संख्या में कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। हल्के लक्षण के कारण लोग जांच नहीं करवा रहे।
जयपुर के बाद जोधपुर हॉट स्पॉट बनता जा रहा है। आज 440 केस कोरोना संक्रमितों के आए। इसी प्रकार दिल्ली एनसीआर से जुड़े अलवर में भी कोरोना तेजी से फैल रहा है। अलवर में 219 मामले आए। अजमेर, कोटा आदि में भी कोरोना तेजी से फैल रहा है। राजस्थान के 33 जिलों में से अब केवल जालौर और बारां ही अछूते बचे है जहां आज एक भी केस कोरोना का नहीं मिला।
जयपुर शहर में कोरोना की स्थिति
जिले में यह है स्थिति



