Headlines

West Bengal : सीएम ममता बनर्जी लड़ेंगी भवानीपुर से उप-चुनाव

download 6

कोलकाता : पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए विधानसभा उप-चुनाव का रास्ता खाली करते हुए तृणमूल कांग्रेस नेता शोभन देव ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। वह भवानीपुर विधानसभा सीट से जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। यह विधानसभा सीट मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पारंपरिक सीट रही है। लेकिन जब सीएम ममता बनर्जी के नंदीग्राम सीट से चुनाव में उतरने पर यहां से शोभन देव को टीएमसी टिकट पर उतारा गया था।

उपचुनाव जीतना जरुरी

नंदीग्राम में बीजेपी उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी से 1953 वोट से हार के बाद ममता को दोबारा विधानसभा पहुंचने के लिए उप-चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचना जरूरी है।

चट्टोपाध्याय खरदाह सीट से आजमा सकते है किस्मत

कृषि मंत्री चट्टोपाध्याय ने कहा, ‘मैं भवानीपुर सीट से विधायक के तौर पर इस्तीफा देने जा रहा हूं। यह मेरा और पार्टी का निर्णय है। मैं प्रसन्नतापूर्वक इसका पालन कर रहा हूं।’ सूत्रों ने कहा कि 70 वर्षीय चट्टोपाध्याय खरदाह सीट से किस्मत आजमा सकते हैं, जहां पार्टी विधायक काजल सिन्हा के निधन के बाद उपचुनाव की जरूरत पड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *