Headlines

विश्वेंद्र सिंह के बेटे अनिरुद्ध सिंह ने ट्वीटर पर पिता के खिलाफ खोला मोर्चा

जयपुर: पिछले साल गहलोत सरकार के खिलाफ बगावत करने वाले सचिन पायलट खेमे के विधायक और पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह के खिलाफ अब उनके बेटे अनिरुद्ध सिंह ने खुलकर बगावत कर दी है। भरतपुर के पूर्व राजघराने का विवाद अब खुलकर जनता के सामने आ गया है। विश्वेंद्र सिंह के बेटे अनिरुद्ध सिंह ने ट्वीट करके पिता के खिलाफ बगावत का ऐलान कर दिया हैं। हालाँकि मामला बढ़ता देख अनिरुध ने बाद में अपने ट्वीट्स डिलीट कर दिए।

अनिरुद्ध सिंह ने ट्वीट किया-पिछले 6 सप्ताह से मैं अपने पिता के संपर्क में नहीं हूं। वे मेरी मां के प्रति हिंसक हो गए हैं, कर्ज ले लिया, शराबी हो गए हैं, और जो दोस्त मेरी मदद करते हैं उनके बिजनस बर्बाद कर दिए हैं। यह केवल राजनीतिक विचारधाराओं का अंतर नहीं है। एक यूजर को जवाब देते हुए अनिरुद्ध ने लिखा है- मैंने और मेरी मां ने 30 साल मध्यमवर्गीय परिवार के मूल्यों का पालन किया, 30 साल बहुत होते हैं।

anirudh twitter.jpg

  पिता के खिलाफ मां-बेटा

भरतपुर के पूर्व राजघराने में घमासान की खबरें दो माह से चर्चा का विषय बनी हुई थीं। पहले भरतपुर में दबी जुबान में लोग चर्चाएं करा रहे थे,फिर राजनीतिक गलयारो में भी ये चर्चाएं होने लगी। अब अनिरुद्ध सिंह के ट्वीट से उन चर्चाओं पर मुहर लग गई है। इस लड़ाई में विश्वेंद्र सिंह वर्सेज उनका बेटा अनिरुद्ध और पत्नी दिव्या सिंह हो गए हैं।

बेटे से झगड़े के बाद विश्वेंद्र सिंह अपने सोशल मीडिया अकाउंट बंद करवाए

भरतपुर के पूर्व राजघराने में पिता, पुत्र और पत्नी के झगड़े में सियासी वजह भी है। विश्वेंद्र सिंह ने बेटे से झगड़े के बाद दो महीने पहले ही अपने ट्वीटर, फेसबुक सहित सभी सोशल मीडिया अकाउंट बंद करवा दिए। उस समय भी यही चर्चा थी कि विश्वेंद्र सिंह की इच्छा के खिलाफ अनिरुद्ध ने उनके ट्वीटर हैंडल से ऐसे ट्वीट करवाए जो उनकी पॉलिटिकल लाइन के खिलाफ थे।

anirudh tweet1
लोगो ने ट्विटर पर पिता के सम्मान की सलाह दी

अनिरुद्ध सिंह की बगावत के बाद विश्वेंद्र सिंह के प्रशसंकों ने नाराजगी जताई है। अनिरुद्ध सिंह के ट्वीट पर रिप्लाई करने वाले ज्यादातर यूजर्स ने अनिरुद्ध सिंह को ​पिता का सम्मान करने की सलाह दी हैं कुछ यूजर्स ने लिखा है कि घर का मामला घर में ही सुलझा ले,इसे बाहर लाकर तमाशा ना बनाये अपने परिवार का और कुछ यूजर्स ने इसे संस्कारों के खिलाफ बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *