Headlines

नगर निगम ग्रेटर मेयर धाबाई के होटल द फर्न का किया औचक निरीक्षण, किचन में गंदगी दिखने पर काटा 10 हजार का चालान

जयपुर : जयपुर नगर निगम ग्रेटर की मेयर शील धाबाई ने शहर के 4-5 होटल और रेस्टोरेंट्स संचालकों के औचक निरीक्षण कर वहां फायर फाइटिंग सिस्टम, सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान मेयर टोंक रोड स्थित होटल द फर्न भी पहुंची, ये वही होटल है, जिसमें कुछ दिन पहले ही भाजपा के 50 से ज्यादा पार्षदों ने मेयर के खिलाफ रणनीति बनाने के लिए एक अहम बैठक की थी। धाबाई ने इसी होटल के किचन में गंदगी और कंपोस्टिंग मशीन खराब होने पर 10 हजार रुपए का चालान कटवाया।

दीपावली और आगामी सावों के सीजन को देखते हुए मेयर ने आज ये औचक निरीक्षण किया। मेयर ने अपने दौरे की शुरूआत टोंक रोड गोपालपुरा बाइपास स्थित रेस्टोरेंट कान्हा से की। यहां होटल का किचन और फायर फाइटिंग सिस्टम देखने के बाद टोंक रोड पर दुर्गापुरा स्थित होटल रॉयल ओर्चिड होते हुए द फर्न पहुंची। यहां जब मेयर किचन में पहुंची तो वहां कंपोस्टिंग मशीन खराब दिखी। इसके अलावा किचन में रखा पुराना सलाद, जले-कटे आलू, प्याज आदि मिले और गंदगी दिखी। इस पर मेयर ने होटल प्रबंधन को नोटिस जारी किया और मौके पर 10 हजार रुपए का चालान कटवाया।

औचक निरीक्षण

आपको बता दें कि ये वही होटल है जहां 19 अक्टूबर को भाजपा के 50 पार्षदों ने एक गुपचुप बैठक की थी। इस बैठक में पार्षदों ने मेयर के खिलाफ मोर्चा खोलने और नये मेयर के लिए दावेदर पर चर्चा की थी। हालांकि बाद में जब मामला हाईकमान तक पहुंचा था, तब पार्षदों ने इस बैठक को प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया के जन्मदिवस की तैयारियों से जोड़ दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *