Headlines

“कोरोना रोको, जनता के सवाल नहीं” : राहुल गाँधी

सूरत राहुल गांधी की 9 को मानगढ़ धाम यात्रा, रंधावा, डोटासरा लेंगे उदयपुर में तैयारी बैठक

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोरोना वायरस संक्रमण के हालात के मद्देनजर मंगलवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

उन्होंने यह भी कहा कि देश के भविष्य के लिए मोदी सिस्टम को नींद से जगाना जरूरी है। कांग्रेस नेता ने ट्वीट किया, मोदी सिस्टम में जितनी आसानी से सवाल उठाने वालों की गिरफ़्तारी होती है, उतनी आसानी से वैक्सीन मिलती तो देश आज इस दर्दनाक स्थिति में ना होता। कोरोना रोको, जनता के सवाल नहीं।

राहुल गांधी ने यह भी कहा कि आने वाले समय में बच्चों को कोरोना से सुरक्षित करना होगा। पीडियाट्रिक स्वास्थ्य सुविधाएँ व वैक्सीन-इलाज के प्रोटोकॉल अभी से तैयार होने चाहिए। देश के भविष्य के लिए वर्तमान मोदी ‘सिस्टम’ को नींद से जगाना ज़रूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *