जयपुर : पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट को हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस का प्रचार करने की जिम्मेदारी दी गई है। सचिन पायलट को हिमाचल प्रदेश में स्टार प्रचारक बनाया गया है। राजस्थान से सचिन एकमात्र ऐसे नेता हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का नाम इस सूची में नहीं है।
हिमाचल प्रदेश में स्टार प्रचारकों की सूची में राजस्थान सीएम अशोक गहलोत को छोड़कर दोनों मुख्यमंत्रियों को शामिल किया है। पंजाब सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल का नाम स्टार प्रचारकों की सूची में है। हिमाचल प्रदेश में 20 नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया है। मध्य प्रदेश में स्टार प्रचारकों की सूची में बाहर के किसी नेता को नहीं लिया है। अभी कई राज्यों की स्टार प्रचारकों की सूची आनी बाकी है।
हिमाचल प्रदेश के स्टार प्रचारकों में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का नाम नहीं होने पर उनके समर्थक नेता इसके पीछे स्वास्थ्य कारण बताते हैं। हाल ही में एंजियोप्लास्टी हुई है। गहलोत राजस्थान के उपचुनावों में प्रचार कर रहे हैं। गहलोत अब स्वस्थ हैं। इसलिए स्टार प्रचारकों की सूची में नाम नहीं होने के पीछे जानकार मेडिकल ग्राउंड को कारण नहीं बता रहे हैं। बाकी राज्यों के स्टार प्रचारकों की सूची का इंतजार है।