Headlines

वैक्सीन शॉर्टेज पर राहुल का निशाना, बोले- झूठे स्लोगनों के जरिए वैक्सीन की किल्लत छुपा रहा केंद्र

सूरत राहुल गांधी की 9 को मानगढ़ धाम यात्रा, रंधावा, डोटासरा लेंगे उदयपुर में तैयारी बैठक

नई दिल्ली : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वैक्सीनेशन ड्राइव को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। राहुल ने कहा कि देश को तेज और पूरी वैक्सीनेशन ड्राइव की जरूरत है। देश को भाजपा के झूठे दावों की जरूरत नहीं है। भाजपा सिर्फ झूठे स्लोगनों के जरिए वैक्सीन की किल्लत को छिपाने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इमेज सुधारने में लगी हुई है। इसी वजह से देश में दूसरी लहर इतनी खतरनाक हुई और लाखों निर्दोष लोगों की जान गई।

कोरोना को लेकर हमलावर रहे हैं राहुल

इससे पहले 28 मई को राहुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रधानमंत्री मोदी पर तीखा हमला बोला था। राहुल ने कहा था कि कोरोना की दूसरी लहर के लिए प्रधानमंत्री की नौटंकी जिम्मेदार हैं। वे कोरोना को समझ ही नहीं पाए। देश में जो डेथ रेट बताई गई वह भी झूठ है। सरकार को सच बोलना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *