Headlines

पायलट पापुलर लीडर, उनके कारण ही मैं विधानसभा में पहुंचा- वेद सोलंकी

जयपुर। पायलट समर्थक वेदप्रकाश सोलंकी ने फिर दोहराया है कि राजस्थान मे कांग्रेस की सरकार लाने में सबसे बड़ा योगदान सचिन पायलट का रहा हैं। नो डाउट पायलट के अलावा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तथा अन्य नेताओंं का भी रहा है। यहीं बात मैंने पहले कहीं थी उसे आज फिर दोहरा रहा हूं कि मेरे निर्वाचन क्षेत्र चाकसू और आसपास की विधानसभा में तो पायलट का ही अधिक योगदान रहा है जिसके कारण हम जीतकर विधानसभा पहुंचें हैं।

सोलंकी अपने निवास पर चाय पर आएं अपना भारत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर से शिष्टाचार मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट पापुलर लीडर है। ये सभी जानते हैँ। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी हमारे नेता हैं। पायलट गुट की मांगों को लेकर पूछे गए सवाल पर सोलंकी बोले, अधिकांश मांगों का निस्तारण हो चुका हैं। इनमेंं से कुछ पर फैसला मुख्यमंत्री को लेना है तथा कुछ पर आलाकमान को निर्णय करना है जो शीघ्र हो जाएगा। पहली बार पायलट गुट के विधायक संतुष्ट दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के ये नेता अगर मिलकर बैठे और रणनीति बनाकर आगे कार्य करें तो हम फिर से सत्ता में आ सकते हैं।

चाकसू विधायक ने खेल विभाग में मुख्य खेल अधिकारी के पद पर कृष्णा पूनियां के पति को नियुक्त किए जाने के सवाल पर कहा कि खिलाड़ी के नाते कह सकता हूं कि खेल राज्य मंत्री अशोक चांदना स्वयं खिलाड़ी हैं और वे अच्छा कार्य कर रहे हैं। कई खिलाडिय़ों को पहली बार सरकारी नौकरी भी मिली हैँ। आरसीए भी अच्छा कार्य कर रही हैँ।

तंवर से हुई चर्चा पर कहा कि वे पुराने साथी व बोस रहे है उनसे मुलाकात होती रहती हैंं। तंवर उनके घर के ही सदस्य हैं, उनसे पारिवारिक रिश्ते हैं। हमेशा उनसे मुलाकात होती रहती है। इस दौरान वेद प्रकाश सोलंकी और अशोक तंवर के बीच 30 मिनट से ज्यादा की चर्चा भी हुई। इस मुलाकात के बाद तंवर ने भी मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वे केवल चाय पर चर्चा करने के लिए यहां आए थे। वेद सोलंकी हमारे पुराने साथी रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *