मुलायम सिंह यादव के साढू प्रमोद गुप्ता और कांग्रेस की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्या बीजेपी में शामिल

बीजेपी

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका दिया है। अब मुलायम सिंह यादव के साढ़ू प्रमोद गुप्ता और कांग्रेस की पोस्टर गर्ल बनीं प्रियंका मौर्य ने बीजेपी ज्वाइन कर ली है। इससे पहले मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव ने बीजेपी का दामन थामा था। इन दोनों के अलावा रिटायर्ड प्रशासनिक अधिकारी किशन सिंह अटोरिया, लोक गायिका वंदना मिश्रा, सपा के एटा के युवा नेता मनोज मोंटू, सपा नेता अजीत सिंह चौहान ने भी आज बीजेपी का दामन थामा है।

बीजेपी में आने से पहले प्रमोद गुप्ता ने बड़ा बयान भी दिया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह यादव को बंदी बनाया हुआ है। पार्टी में आज उनकी बुरी स्थिति है। गुप्ता ने यह भी कहा कि सपा में आज अपराधियों और जुआरियों को लाया जा रहा है। इतना ही नहीं कांग्रेस की पोस्टर गर्ल बनीं प्रियंका मौर्य ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया है। प्रियंका मौर्य कांग्रेस की मुहिम ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ की पोस्टर गर्ल हैं। उन्होंने आरोप लगाया था कि प्रियंका गांधी के सचिव ने टिकट के लिए उनसे पैसे मांगे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *