सैनिक कल्याण राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने कसा तंज, कहा – हम कांग्रेस कल्चर के लोग नहीं

0
718
गुढ़ा

जयपुर : सैनिक कल्याण राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने कांग्रेस और सरकार के कामकाज के तरीके पर सवाल उठाते हुए तंज कसते हुए कहा कि हम लोग कांग्रेस कल्चर के लोग नहीं हैं। हमने कांग्रेस की सरकार बनाई भी है। इसको बचाया भी है, लेकिन हम कांग्रेस कल्चर में सेट नहीं हो पाए हैं। कांग्रेस का कल्चर पता नहीं क्या है, लेकिन हम हमारे हिसाब से आते हैं। मुख्यमंत्री जानते हैं हम किस मूड के आदमी हैं, बाकी का पता नहीं वह कैसे जाते हैं। राजेंद्र गुढ़ा प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में शुक्रवार को जनसुनवाई के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

गुढ़ा ने कहा कि कांग्रेस का ​कल्चर समझ नहीं आता। हम हाथों-हाथ लोगों के काम करते हैं। हमारा तो यही है कि रोज जब जनसुनवाई करते हैं तो 500 से 1000 लोग आते हैं, यह रूटीन का काम है। PCC में मुझे बहुत हल्का लग रहा है। मैं अकेला अपने क्षेत्र में हजार पांच सौ लोगों की जनसुनवाई करता हूं और यहां पर बहुत कम लोग हैं। प्रदेश कांग्रेस में अगर लोगों की समस्याओं का समाधान हो तो इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी, इसका रिजल्ट शानदार आएगा।

अलाइनमेंट गड़बड़ है उसको ठीक करेंगे

गुढ़ा ने कहा कि हमारे काम हो रहे हैं, थोड़े बहुत अटक रहे हैं, उसके लिए थोड़ा सा अलाइनमेंट गड़बड़ है, वह ठीक कर देंगे। दिल्ली तो नहीं जाएंगे, लेकिन कहीं थोड़ा बहुत जो अलाइनमेंट गड़बड़ है उसको ठीक करेंगे। अलाइनमेंट थोड़ा सा शांति धारीवाल का गड़बड़ है। उसको ठीक करेंगे। धारीवाल के अलावा कोई मंत्री ऐसा नहीं है, जिसका अलाइनमेंट गड़बड़ हुआ है। गुढ़ा ने कहा कि यह मेरा सुझाव है कि सरकार है तो अधिकारियों पर लगाम खींच कर रखनी चाहिए। हम लोग तो मजबूत सवार है। लोगों का हाथों-हाथ काम होना चाहिए। अफसरों को टाइम बाउंड करें, उन्हें कसें। वह IAS हो या IPS,तुरंत काम हो। रिक्वेस्ट करने से काम नहीं चलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here