नागौर/ जयपुर। आरएलपी सुप्रीमो एवं नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने कम्प्यूटर शिक्षकों के भर्ती मुद्दे को उठाते हुए सरकार और राज्य के मुख्यमंत्री से इनकी संविदा के स्थान पर स्थाई भर्ती करने की मांग की है तथा कहा कि तभी इन कम्प्यूटर शिक्षक बेरोजगारों के साथ न्याय हो सकेगा।
बेनीवाल ने कम्प्यूटर शिक्षकों की स्थाई भर्ती का समर्थन करते हुए सीएम के नाम किए अपने ट्वीट में कहा है कि वर्तमान समय मे कम्प्यूटर शिक्षा अत्यंत जरूरी है ऐसे में संविदा आधारित भर्ती निकालकर सरकार केवल अपनी जिम्मेदारी से बचना चाह रही है जबकि सरकार ने यदि बजट घोषणा की पालना में काडर सृजित किया है तो नियमित भर्ती करनी चाहिए।
संविदा भर्ती बेरोजगारो के साथ अन्याय
आरएलपी सांसद हनुमान बेनवाल ने बजट घोषणा 2021-21 के बिंदु संख्या 99 की तरफ ध्यान आकर्षित करते हुए सरकार को याद दिलाया कि इसमें कम्प्यूटर शिक्षकों का नया कैडर सृजित करने की बात कही मगर स्थाई भर्ती के स्थान पर संविदा आधार भर्ती की घोषणा हुई है जो बेरोजगारों के साथ अन्याय है।
.@ashokgehlot51 जी आपका ध्यान @RajGovOfficial की बजट घोषणा 2021-21 के बिंदु संख्या 99 की तरफ ध्यान आकर्षित करना चाहूंगा,कम्प्यूटर शिक्षकों का नया कैडर सृजित करने की बात कही मगर स्थाई भर्ती के स्थान पर संविदा आधार भर्ती की घोषणा हुई है जो बेरोजगारों के साथ अन्याय है
1/1 pic.twitter.com/ApbWIEOJ6h— HANUMAN BENIWAL (@hanumanbeniwal) June 20, 2021
Read More: मृतक आश्रितो को मिले आर्थिक सहायता, कैम्पर चालक के विरुद्ध दर्ज हो हत्या का मुकदमा-बेनीवाल
उन्होंने कहा कि आईटी युग में एक तरफ जहां हमे स्कूलों में कम्प्यूटर व अन्य संसाधन उपलब्धता की बातें करते है वहीं दूसरी तरफ कम्प्यूटर शिक्षकों की मांग को लगातार अनदेखा किया जा रहा है।
IT के युग मे एक तरफ जहां हमे स्कूलों में कम्प्यूटर व अन्य संसाधन उपलब्धता की बातें करते है वहीं दूसरी तरफ कम्प्यूटर शिक्षकों की मांग को लगातार @RajGovOfficial द्वारा अनदेखा किया जा रहा है
2/1— HANUMAN BENIWAL (@hanumanbeniwal) June 20, 2021
