जयपुर: कोरोना काल में पेट्रोल-डीजल रसोई गैस के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे जनता पर महंगाई की दोहरी मार पड़ रही है। गुरुवार को रसोई गैस और फिर पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि हुई है। रसोई गैस और पेट्रोल डीजल की कीमतों को लेकर राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है।
मुख्यमंत्री गहलोत ने घरेलू रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी को लेकर सोशल मीडिया पर लिखा कि मोदी सरकार ने पिछले 14 महीने में रसोई गैस सिलेंडर के दाम 255 रुपये बढ़ा दिए हैं। गैस सब्सिडी भी बन्द हो गई है। इससे आमजन खाना पकाने के लिए सिलेंडर छोड़कर पुनः कोयला और लकड़ी के इस्तेमाल को मजबूर हो रहे हैं। यूपीए के समय 450 रुपये का गैस सिलेंडर मोदी सरकार 838 रुपये में बेच रही है।
मोदी सरकार ने पिछले 14 महीने में रसोई गैस सिलेंडर के दाम 255 रुपये बढ़ा दिए हैं। गैस सब्सिडी भी बन्द हो गई है। इससे आमजन खाना पकाने के लिए सिलेंडर छोड़कर पुनः कोयला और लकड़ी के इस्तेमाल को मजबूर हो रहे हैं।यूपीए के समय 450 रुपये का गैस सिलेंडर मोदी सरकार 838 रुपये में बेच रही है।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) July 2, 2021
वहीं, उप मुख़्यमंत्री सचिन पायलट ने लिखा कि केंद्र सरकार इस कोरोना काल मे भी आर्थिक तंगी से जूझ रही जनता पर आए दिन पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की कीमतों मे वृद्धि करके महंगाई का बोझ बढ़ा रही है, जिससे आम आदमी के लिए घर चलाना दुश्वार हो गया है। इस संकट काल मे सरकार का लोगों की मदद करने का दायित्व बनता है न कि मुसीबतें बढ़ाना।
केंद्र सरकार इस कोरोना काल मे भी आर्थिक तंगी से जूझ रही जनता पर आए दिन पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की कीमतों मे वृद्धि करके महंगाई का बोझ बढ़ा रही है, जिससे आम आदमी के लिए घर चलाना दुश्वार हो गया है।
इस संकट काल मे सरकार का लोगों की मदद करने का दायित्व बनता है न कि मुसीबतें बढ़ाना। pic.twitter.com/LkTmZZAUuA
— Sachin Pilot (@SachinPilot) July 2, 2021
घरेलू गैस सिलेंडर में 25 रुपए 50 पैसे की वृद्धि
गुरुवार को एक बार फिर घरेलू गैस सिलेंडर में 25 रुपए 50 पैसे प्रति सिलेंडर की वृद्धि की गई, जबकि वाणिज्यिक सिलेंडर में 84 रूपए की वृद्धि की गई।
