Headlines

एक्ट्रेस यामी गौतम को ED का समन, पूछताछ के लिए 7 जुलाई को बुलाया

यामी गौतम

मुंबई : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम को पूछताछ के लिए तलब किया है। यह समन उन्हें FEMA (विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम) के तहत कथित अनियमितताओं के संबंध में भेजा गया है। एक्ट्रेस को 7 जुलाई की सुबह 11 बजे पेश होने के लिए कहा गया है।

बताया जा रहा है कि यामी के बैंक अकाउंट से करीब 1.5 करोड़ रुपए के बराबर की विदेशी मुद्रा का लेनदेन हुआ है, जिसके बारे में उन्होंने अधिकारियों को सूचित नहीं किया था। इसमें से कुछ ट्रांसजेक्शन पर संदेह जताते हुए ED ने यह समन जारी किया है। जानकारी के मुताबिक, एक्ट्रेस को भेजा यह ED का दूसरा समन है।

यामी तीन दिन पहले हनीमून मनाकर लौटी हैं

यामी ने कुछ दिनों पहले ही फिल्म निर्देशक आदित्य धर से शादी की है। तीन दिन पहले ही वे हनीमून से लौटने के बाद फिर से फिल्म ‘ए थर्सडे’ की शूटिंग में शामिल हुईं। यामी फिल्म में नैना जायसवाल नाम की एक स्कूल टीचर की भूमिका निभाती नजर आएंगी। यामी गौतम ‘फेयर एंड लवली’ के एड से फेमस हुई थीं। उन्होंने उरी, काबिल, सनम रे, गिन्नी वेड्स सनी, विक्की डोनर, बाला, बदलापुर, टोटल सियापा जैसी फिल्मों में काम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *