Headlines

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी संघ परिवार के समर्थन में उतरी

जयपुर। ACB की ओर से BVG घूसकांड में राजाराम गुर्जर के साथ संघ के क्षेत्रिय प्रचारक निम्बाराम को आरोपी बनाने के मामले में भाजपा ने आर-पार की लड़ाई छेड़ दी हैं। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का भी आज शाम को इस मामले में ट्वीट आया जिसमें कहा गया है कि अपनी विफलता को छुपाने व जनहित के मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए सरकारी एजेंसियोंं का बेजा इस्तेमाल किया जा रहा हैं। राजे ने आरोप लगाया कि गहलोत सत्ता का दुयपयोग कर रहे हैं। गहलोत का सिर्फ एक ही एजेंण्डा हैं- भाजपा व संघ को बदनाम करना।

पूर्व मुख्यमंत्री ने नपा तुला बयान देकर गहलोत- वसुंधरा राजे गठजोड़ का आरोप लगाने वालों को संभवत: ये संदेश देना है कि इस मामले में पार्टी संगठन पूरी तरह से एकजुट हैं। आपको बता दे कि आज दिन में भाजपा के दो प्रमुख नेताओं राजेन्द्र राठौड़ व अरूण चतुर्वेदी ने भी राज्य सरकार पर अफसरों का बेजा इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए अधिकारियों को भी चेताया कि सरकारे आती जाती रहती हैं। वे कानून का गलत इस्तेमाल ऑकाओं को खुश करने के लिए ना करें। राजे के ट्वीट में भी वहीं भाषा का प्रयोग किया गया हैं। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के संघ परिवार के कई पदाधिकारियों से प्रगाढ़ संबंध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *