Headlines

चौथी बार CM बनने का तो पता नहीं, सरकार कांग्रेस की बननी चाहिए – गहलोत

जयपुर। मुख्यमंत्री पद को लेकर कांग्रेस में चल रहे घमासान के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज कहा कि चौथी बार कौन मुख्यमंत्री बनेगा, ये अलग बात है। लेकिन चौथी बार सरकार कांग्रेस की बननी चाहिए। गहलोत आज प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत बीकानेर के लाखासर में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। यहां आयोजित सभा में अपने तीन साल के कार्यकाल की चर्चा कर रहे थे, तभी भीड़ में से किसी ने कहा कि चौथी बार आप ही सीएम बनेंगे तो गहलोत पहले हिचकिचा गए। फिर थोड़ा संभले और कहा कि चौथी बार तो…आगे आप माई बाप हो…। इस दौरान उन्होंने केंद्र को पर भी तंज कसा और कहा कि राजस्थान में सरकार गिराने की योजना गृह मंत्रालय में बन रही थी। लेकिन राजस्थान के विधायकों ने करारा जवाब दे दिया।

दरअसल, गहलोत ने अपने भाषण की शुरूआत में कहा कि जनता ने ही उन्हें तीसरा मौका दिया है। उन्हें इस बात का आभास है कि जिम्मेदारी क्या है? गहलोत अपनी बात पूरी करते इससे पहले उपस्थित लोगों में से किसी ने जोर से कहा कि चौथी बार भी आप ही बनोगे। ना चाहते हुए भी गहलोत को प्रतिक्रिया देनी पड़ी। उन्होंने कहा कि बार बार सरकार बदलती है तो मजा नहीं आता है। सरकार बदलते ही योजनाएं ठप हो जाती है। हम चाहते हैं कि सरकार वापस कांग्रेस की आए ताकि हम योजनाओं पर काम कर सकें।

आपको बता दे कि थोड़े दिनों पहले गहलोत ने कहा था कि अगली बार कांग्रेस की ही सरकार बनेगी और चौथी बार शांति धारीवाल को नगरीय विकास मंत्री बनाऊंगा। पहन्द्र-बीस साल में कहीं नहीं जाने वाला। उनके इस बयान को चौथी बार सीएम बनने की घोषणा के तौर पर देखा गया था। लेकिन बीकानेर के लखासर में उन्होंने यू-टर्न लेते हुए सीएम पद को लेकर यू-टर्न लिया और अब पहले सरकार बनाने की अपील की।

केंद्र पर यूं बरसे
गहलोत ने बड़ा बयान देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को घेरते हुए कहा कि राजस्थान सरकार को गिराने की योजना गृह मंत्रालय बना रहा है। प्रधानमंत्री व गृहमंत्री को राजस्थान सरकार की गुड गवर्नेंस की तारीफ करनी चाहिए,लेकिन सरकार को गिराने के षड़यंत्र गृह मंत्रालय में होते हैं। सरकार गिराने के लिए मंत्री बाकायदा प्लानिंग करते हैं। मंत्री सरकार गिराने के लिए कैंप लगाते हैं। गहलोत ने कहा कि इन सब प्रयासों के बाद भी राजस्थान के विधायकों ने जो करारा जवाब दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *