Headlines

दिलावर के विवादित बोल- डोटासरा आरएसएस के शौचालय के गेट के बाहर खड़े होने लायक भी नहीं

कोटा। भाजपा विधायक मदन दिलावर ने कल आरएसएस व भाजपा को लिए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के बयान पर कटाक्ष करते हुए बड़ा विवादित बयान दे डाला और कहा कि डोटासरा आरएसएस शौचालय के गेट के बाहर खड़े होने लायक भी नहीं हैं। इसलिए अपनी सीमा में रहें। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में डूबे हुए लोग आरएसएस को अनुशासनहीन कहने लगे हैं। डोटासरा ने कल प्रदेेश कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में कहा था कि आरएसएस की पाठशाला में हल्की बातें ही सिखाई जाती हैं। उसके जवाब में दिलावर का यह बयान आया हैं।

सीएम का तोता

मदन दिलावर ने शिक्षा मंत्री व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का तोता बताया। दिलावर ने कहा कि आरएसएस 1925 से शुरू हुआ है। उसी की वजह से आज हमारा देश सुरक्षित और सम्मानित है। आपकी पार्टी कांग्रेस की वजह से तो इस देश पर कब का विदेशियों का कब्जा हो गया होता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *