Headlines

कांग्रेस बांग्लादेश निर्माण के 50 साल पूरे होने पर करेगी भव्य आयोजन

जयपुर। “आयरन लेडी” इंदिरा गांधी के शौर्य से युवा पीढ़ी का संस्मरण करायेगी। कांग्रेस बांग्लादेश निर्माण के 50 साल पूरे होने पर भव्य आयोजन करेगी। सरकारी मुख्य सचेतक डॉ. महेश जोशी ने कार्यक्रम की जानकारी दी और कहा कि पाकिस्तान पर जीत दर्ज कर बांग्लादेश बना कर इंदिराजी ने दुनिया का भूगोल बदल दिया था।

उन्होंने बताया कि इंदिराजी ने सामंतवाद को खत्म किया, बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया। इसी तरह 20 सूत्रीय कार्यक्रम, पर्यावरण संरक्षण, जनसंख्या नियंत्रण, वन क्षेत्र बढ़ाने जैसे अनेक क्रांतिकारी फैसले लिए। इन सभी बातों से युवा पीढ़ी को अवगत कराना जरूरी है। दुर्भाग्य से वर्तमान में केंद्र की सत्ता में काबिज लोग अनर्गल आरोप लगाते हैं। पूछते हैं कि कांग्रेस ने पिछले 70 साल में क्या किया? जिनका आजादी की लडाई में कोई योगदान नहीं, जिन्होंने देश के लिए कुछ नहीं किया, वो सवाल पूछ रहे हैं।

डॉ. जोशी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने 70 साल में देश की जो संपत्तियाँ बनाईं, उन्हें बेचा जा रहा है। प्रधानमंत्री ने बड़ी मुश्किल से इस बार 15 अगस्त को लाल किले से इंदिरा जी का नाम लिया। कांग्रेस इतिहास के झरोखे से उन्हीं पलों को याद करने के लिए भव्य कार्यक्रम करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *