Headlines

पेट्रोल-डीजल, गैस की बेतहाशा मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

पेट्रोल-डीजल, गैस की बेतहाशा मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

जयपुर : पेट्रोल-डीजल, गैस के मूल्यों में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ हवामहल विधानसभा क्षेत्र स्थित जोरावर सिंह गेट पेट्रोल पंप पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में मुख्य सचेतक और हवामहल विधायक डॉ. महेश जोशी के नेतृत्व में ऊंटगाड़ी पर बैठकर रैली निकाली गई। रैली में मुख्य सचेतक डॉ. महेश जोशी के साथ नगर निगम हेरिटेज मेयर मुनेश गुर्जर, डिप्टी मेयर असलम फारुकी, युवा नेता रोहित जोशी,एडवोकेट राजेश कर्नल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस दौरान ऊंटगाड़ी पर सवार मुख्य सचेतक डॉ. जोशी ने रैली में पैदल साथ चल रहे कार्यकर्ताओं से मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर पेट्रोल, डीजल, गैस के दामों सहित महंगाई कम करने की मांग की।

डॉ. जोशी ने कहा कि ट्रांसपोर्टेशन महंगा होने से हर चीज महंगी हो गई है। आम आदमी का जीवन निर्वाह करना मुश्किल हो रहा है। अगर जल्द ही कीमतें नहीं घटाई गई तो कांग्रेस पार्टी आम आदमी के हित में और भी उग्र प्रदर्शन करेगी।

kaku
पंकज काकू ने किया सर्राफ के पेट्रोल पम्प पर प्रदर्शन

वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद डोटासरा के निर्देश पर अभाव अभियोग प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक पंकज शर्मा काकू के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा बढ़ती पेट्रोल-डीजल की दरों के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंत्री और विधायक कालीचरण सर्राफ के रिलायंस पेट्रोल पंप पर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान प्रदेश संयोजक पंकज शर्मा काकू ने कहा कि अंबानी के पेट्रोल पंपों को चलाने के लिए केंद्र सरकार पेट्रोल डीजल के दाम नहीं घटा रही है। जिसके कारण जो पेट्रोल पंप पिछली मनमोहन सरकार में लगभग बंद हो गए थे, वह आज फल फूल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *