जयपुर। अपने जमाने के फ़ायरी नेता रहे विजय सारस्वत अब हमारे बीच नहीं रहे। सारस्वत कोरोना से ग्रसित थे। उन्होंने जयपुर के आरयूएचएस अस्पताल में आज सुबह अंतिम सांस ली।
सारस्वत सेवादल में राष्ट्रीय स्तर पर पदाधिकारी रहे तथा इस दौरान कांग्रेस के प्रमुख नेताओं के साथ एआईसीसी में काम किया। गांधी परिवार में भी उनकी नाम से पहचान थी। उन्होंने राज्यसभा में उप सभापति रहे सुरेश पचौरी के सहयोगी के रूप में भी काम किया। तृणमूल कांग्रेस राजस्थान के अध्यक्ष रहे सारस्वत ममता दीदी के भी निकट थे। विजय सारस्वत तिवाड़ी कांग्रेस में राष्ट्रीय स्तर पर तथा उसके पहले राजस्थान युवा कांग्रेस में भी प्रदेश उपाध्यक्ष रहे। वे मूलत: नापासर (बीकानेर) के थे। सामाजिक सरोकारों में भी उनकी बड़ी भूमिका रहती थी।
कांग्रेस नेता विजय सारस्वत नहीं रहे
