सीएम गहलोत का केंद्र पर सियासी हमला : कहा- आधुनिक भारत कांग्रेस की देन

जयपुर : प्रदेश मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर केन्द्र सरकार और बीजेपी पर सियासी हमला किया। गहलोत ने कहा कि दुर्भाग्य से आज देश की सत्ता में ऐसे लोग बैठे हैं, जो पूछते हैं कि कांग्रेस ने 70 साल में क्या किया। उन्होंने कहा जब देश आजाद हुआ था तो लोग नहीं जानते थे कि बिजली क्या होती है। तब ना स्कूल थे, ना कॉलेज और मेडिकल सुविधाएं थीं। आधुनिक भारत, आधुनिक राजस्थान और आधुनिक जयपुर कांग्रेस की देन है। इंदिरा गांधी और कांग्रेस के महान नेताओं ने देश की एकता और अखण्डता के लिए अपना बलिदान किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा ही देश की विचारधारा है।

‘इंदिरा रन फॉर वूमन’ और बाइल रैली को को दिखाई हरी झंडी

मुख्यमंत्री गहलोत ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर जयपुर के जलेब चौक से निकाली गई ‘इंदिरा रन फॉर वूमन’ और बाइल रैली को सीएमआर से वर्चुअली हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इन रन में दो हजार महिलाओं, गर्ल्स और स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। सीएम गहलोत ने कहा कि कांग्रेस के महान नेताओं ने देश को एक और अखण्ड रखा। गहलोत ने आधुनिक भारत, आधुनिक राजस्थान और आधुनिक जयपुर को कांग्रेस की देन बताते हुए बीजेपी की ओर से पिछले 70 साल का हिसाब मांगने पर निशाना साधते हुए कहा कि दुर्भाग्य से ऐसे लोग देश की सत्ता में आ गए तो पूछते हैं कि 70 सालों में कांग्रेस ने क्या किया।

खालिस्तान नहीं बनने दिया

मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान के दो टुकड़े करके एक अलग देश बांग्लादेश बना दिया। तब करोड़ों शरणार्थी भारत आए, जिन्हें शरणार्थी कैम्पों में ठहराया गया। वहां मुझे भी सेवा का काम करने का मौका मिला। इंदिरा गांधी ने खालिस्तान नहीं बनने दिया। वो खुद बलिदान हो गईं, लेकिन जैसा उन्होंने कहा था उनके खून का एक-एक कतरा देश के काम आया। उन्होंने कहा मृत्यु से एक दिन पहले उन्हें आभास हो गया था। तभी उन्होंने ओडिशा में कहा था कि चाहे मेरी जान भी चली जाए, मैं परवाह नहीं करूंगी।

गहलोत

देश की मजबूती और एकता के संकल्प के साथ करें काम

गहलोत ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा ही देश की विचारधारा है। कांग्रेस के महान नेताओं पंडित जवाहर लाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल, इंदिरा गांधी, मौलाना अब्दुल कलाम आजाद और भीमराव अम्बेडकर जैसे नेताओं ने संविधान में सभी को बराबरी का हक दिया। सभी धर्म-जाति, भाषा-बोली, विचारधारा के लोग भारत में रहते हैं। इसके बावजूद यह देश अनेकता में एकता वाला देश है। ये हमारे महान नेताओं की वजह से ही सम्भव हो पाया। हमें सभी को साथ लेकर चलना है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेसियों और रन में हिस्सा लेने वालों से आह्वान किया कि वे इंदिरा गांधी के बताए रास्ते पर चलकर देश की मजबूती और एकता के संकल्प के साथ काम करें।

गहलोत

डॉ. महेश जोशी ने मैराथन में दिया अनूठा संदेश

मुख्य सचेतक और हवा महल विधायक डॉ. महेश जोशी मैराथन में संरक्षक के रूप में शामिल होकर मैराथन में भाग लिया। जोरावर सिंह गेट पर मैराथन संपन्न होने के बाद सड़क पर बिखरा कचरा हूपर में डाल कर एक अनूठा संदेश भी दिया। डॉ. जोशी की सफाई के संदेश से प्रेरित होकर अन्य कार्यकर्ताओ ने भी सड़क से कचरा उठाया। मेराथन के अंत में जोरावर सिंह गेट पर चैम्पियन बास्केटबॉल टीम, चैंपियन कबड्डी टीम सहित अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य वाली महिला शक्ति का सम्मान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *