Headlines

भाजपा ने विधानसभा अध्यक्ष से की घोघरा को बर्खास्तगी की मांग

जयपुर : भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी को ज्ञापन सौंप यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं कांग्रेस विधायक गणेश घोघरा को प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और राज्यपाल के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने पर घोघरा की विधानभा सदस्यता समाप्त करने की मांग की है।

भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा व पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने आज विधानसभा पहुंच स्पीकर डॉ. सीपी जोशी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले विधायक गणेश घोघरा की सदस्यता को समाप्त करने की मांग की गई है। शर्मा व देवनानी ने बाद में पत्रकारों को बताया कि हमने विधानसभा अध्यक्ष से एक नजीर पेश करने की गुजारिश की है। ताकि भविष्य में कोई संवैधानिक परम्पराओं को तोडऩे का दुस्साहस नहीं कर सकें।

प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और राज्यपाल के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भाजपा कल से ही आक्रोशित है। प्रतिपक्ष के नेता गुलाब चंद कटारिया ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखा है। जिसमें उनसे घोघरा की पार्टी व विधानसभा सदस्यता समाप्त करवाने की मांग की गई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां ने भी प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और राज्यपाल के खिलाफ कांग्रेस विधायक की टिप्पणी को निदंनीय, अमर्यादित व अलोकतांत्रिक बताया तथा कहा कि कांग्रेस पहले से ही संवैधानिक संस्थाओं पर आक्रमण करती रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *