Headlines

राज्यपाल जगदीश मुखी को असम के सीएम सोनोवाल ने सौंपा इस्तीफा

असम

गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने अपना इस्तीफा राज्यपाल जगदीश मुखी को सौंप दिया है। असम में बीजेपी विधायक दल की बैठक होने से पहले सर्बानंद ने अपना इस्तीफा दे दिया। विधायक दल की बैठक अब शुरू हो गई है, जिसमें बीजेपी नेता बीएल संतोष, बैजयंत पांडा और अजय जम्वाल और अन्य नेता मौजूद हैं। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और पार्टी महासचिव अरुण सिंह केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर बैठक में मौजूद हैं।

जानकारी मिली है कि हेमंत बिस्वा शर्मा असम के नए मुख्यमंत्री हो सकते हैं। विधायक दल की बैठक में हेमंत बिस्वा शर्मा को विधायक दल का नेता चुना जा सकता है और इसके बाद शाम को हेमंत राज्यपाल से मिलकर दावा पेश करेगे। बीजेपी आलाकमान ने सर्बानंद सोनावाल और हेमंत बिस्वा शर्मा(सरमा) को कल दिल्ली बुलाया था। दोनों नेताओं की दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात हुई थी।

बीजेपी ने 126 में से 60 सीटों पर असम में जीत दर्ज की, जबकि उसकी सहयोगी पार्टी असम गण परिषद ने नौ और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल ने छह सीटें जीतीं। बीजेपी ने चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पद के अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की थी।

कांग्रेस नेता राजिब लोचन पेगू को हराया

सर्बानंद सोनोवाल ने कांग्रेस नेता राजिब लोचन पेगू को 43,192 मतों के अंतर से हराकर माजुली में लगातार दूसरी बार जीत हासिल की है। वरिष्ठ मंत्री और बीजेपी नेता हिमंत बिस्व सरमा (शर्मा) ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के रोमेन चंद्र बोरठाकुर को 1,01,911 मतों के अंतर से हराकर जालुकबारी सीट पर कब्जा बरकरार रखा है। सोनोवाल और सरमा के अलावा 13 अन्य बीजेपी मंत्री आसानी से अपनी सीट बरकरार रखने में कामयाब रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *