जयपुर: अनिरुद्ध सिंह ने अपने पिता विश्वेंद्र सिंह के खिलाफ ट्वीट करने के चार घंटे के बाद ही उसे डिलीट करने के पीछे का कारण भी पता चल गया है। पता चला है कि अनिरुद्ध सिंह ने सचिन पायलट के कहने पर ट्वीट डिलीट किये थे ।
अनिरुद्ध सिंह ने खुद इसके संकेत दिए हैं।
पायलट समर्थक कांग्रेस के युवा नेता ने लिखा- अच्छे इंसान से संगत का असर, सचिन पायलट ने भरतपुर राजघराने में सुलह करवाई। पायलट साहब के एक कॉल पर अनिरुद्ध सिंह ने आवेश मे आकर किए गए ट्वीट को डिलीट किये और भविष्य मे ऐसा नहीं करने का भरोसा दिया। पायलट समर्थक युवा नेता के ट्वीट के जवाब में अनिरुद्ध सिंह ने लिखा-पायलट साहब कहेंगे तो गर्दन भी कटवा दूंगा अपनी। अनिरुद्ध के इस बयान के कई मायने हैं। सियासी जानकार इसका मतलब यह भी निकाल रहे हैं कि विश्वेंद्र सिंह का अशोक गहलोत खेमे के नजदीक जाना भी कलह का बड़ा कारण हो सकता है। इस पूरे विवाद पर विश्वेंद्र सिंह ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है।
Pilot sahab kahenge toh gardar bhi katwa dunga apni !
— Anirudh D. Bharatpur (@thebharatpur) May 31, 2021
अनिरुद्ध के ट्वीट पर यूजर्स ने लिखा- पिता का सम्मान करें
अनिरुद्ध सिंह के ट्वीट पर ज्यादातर यूजर्स ने उन्हें पिता का सम्मान करने और घर के मामले को बाहर लाने पर नाराजगी जताई है। कई यूजर्स ने आवेश में आकर उठाए गए कदम पर विश्वेंद्र सिंह से माफी मांगने की सलाह दी।
पायलट के प्रति निष्ठा जताने के सियासी मायने
अनिरुद्ध सिंह इन दिनों बार-बार सचिन पायलट के प्रति निष्ठावान बयान सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं जबकि सब जानते हैं कि वे पायलट समर्थक हैं। दो दिन पहले ही उन्होंने परबतसर विधायक रामनिवास गावड़िया के साथ खुद की फोटो लगाते हुए एक ई-पोस्टर ट्वीट किया जिसमें सचिन पायलट के प्रति समर्थन जताया गया था।
अनिरुद्ध की सियासी लाइन भाजपा की तरफ, समर्थन पायलट का
अनिरुद्ध सिंह की राजनीतिक विचारधारा कांग्रेस से कही मेल नहीं खाती दिख रही। उनके ट्वीटर पर किए पोस्ट इसकी तरफ साफ इशारा करते हैं। उनके लिए कांग्रेस का मतलब सिर्फ सचिन पायलट है । पायलट के अलावा वे कांग्रेस के बारे में कोई पोस्ट नहीं करते। अनिरुद्ध भाजपा के नेताओं के ट्वीट रिट्वीट करते हैं। प्रधानमंत्री और भाजपा नेताओं की तारीफ की पोस्ट करते हैं। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि उनके लिए यही कंफ्यूजन है कि वे सचिन पायलट के समर्थक हैं, लेकिन उनकी सियासी लाइन भाजपा की तरफ झुकती दिख रही है। इन सब चीजों को लेकर उनका अपने पिता विश्वेंद्र सिंह से मतभेद रहा है जो अब मनभेद में बदल चुका है,हालांकि अनिरुद्ध सिंह ने कल पिता के खिलाफ किये ट्वीट 4 घंटे बाद ही डिलीट कर दिए थे।
Read More : जयपुर सहित कई जिलों में तेज धूल भरी आंधिया चली
