Headlines

West Bengal : वोटिंग खत्म होने के अगले ही दिन आंशिक लॉकडाउन की घोषणा

  • बंगाल में मॉल से लेकर जिम तक सब बंद
  • सार्वजनिक-सांस्कृतिक जमावड़ों पर रोक

कोलकाता। विधानसभा चुनाव के बाद आखिरकार बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने भी कोरोना संक्रमण रोकने के लिए सख्त फैसला लिया है। राज्य सरकार ने शुक्रवार को बंगाल में सभी सार्वजनिक स्थल अगले आदेश तक बंद रखने का फैसला किया है। इस दौरान सार्वजनिक और सांस्कृतिक जमावड़ों पर भी रोक रहेगी। केवल बाजारों को दिन में दो बार खुलने की छूट मिलेगी। बंगाल में गुरुवार को ही आठवें और अंतिम चरण का मतदान खत्म हुआ है। इसके अगले दिन शुक्रवार को राज्य सरकार ने बंगाल में सभी सार्वजनिक स्थलों को बंद करने का फैसला किया है। 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के दौरान हुई रैलियों को लेकर मद्रास हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग को फटकार लगाई थी।

Read More : Chiranjeevi Swasthya Yojana : अब 31 मई 2021 तक लोग योजना के लिए कर सकेंगे आवेदन

बंगाल में अब क्या-क्या बंद

1. सभी शॉपिंग मॉल, ब्यूटी पार्लर, सिनेमा हॉल, रेस्टोरेंट-बार, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, जिम, स्पा और स्वीमिंग पूल।
2. सांस्कृतिक, सामाजिक, धार्मिक और शैक्षणिक जमावड़ों पर रोक।
3. मतगणना और जीत की रैलियों के दौरान चुनाव आयोग द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करना होगा। काउंटिंग हॉल के पास भीड़ जमा नहीं होनी चाहिए। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा।

किन चीजों में सहूलियत मिलेगी

  • बाजार और हाट दिन में सुबह 7 से 10 और दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक खुल सकेंगे।
  • होम डिलिवरी और ऑनलाइन सर्विसेस जारी रहेंगी।
  • मेडिकल शॉप, मेडिकल इक्विपमेंट की शॉप, राशन दुकानों पर रोक नहीं रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *