कोलकाता। विप्र फाउंडेशन जैसी संस्था पर हमें गर्व है जिसके कार्यकर्ताओं ने आपदा के समय अपना सर्वस्व झोंक कर सेवा का इतिहास रचा है। आज वैक्सीन कैम्प में ट्रांसजेंडर्स, दिव्यांग, नेत्रहीन एवं वृद्धजनों को शामिल कर आपने अनुकरणीय कार्य किया है। उपरोक्त बातें पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री व कोलकाता नगर निगम के प्रशासक फिरहाद हकीम ने कही। उन्होंने कहा कि धर्मांधता नहीं धर्मनिरपेक्षता ही सर्वांगीण विकास का सुत्र है। ब्राह्मण समाज का दायित्व है कि वे सर्वसमाज का मार्गदर्शन करें, सर्वे भवन्तु सुखिनः का मंत्र साकार करें।

फिरहाद हकीम आज हरियाणा भवन में विप्र फाउंडेशन की पश्चिम बंगाल ईकाई द्वारा कोलकाता नगर निगम के सहयोग से आयोजित निःशुल्क वैक्सीन कैम्प के उदघाटनकर्ता के रूप में बोल रहे थे। इस अवसर पर प्रधान अतिथि के रूप में उपस्थित विवेक गुप्त ने बताया कि जोड़ासांको क्षेत्र में आशाराम भिवनिवाला, लोहिया अस्पताल में भी जल्द ही वेक्सिनेशन शुरू होगा। उन्होंने विप्र फाउंडेशन की स्थापनाकाल से अपने जुड़ाव को याद करते हुए कहा कि संस्था के निरन्तर विकास को देख सुखद अनुभूति हो रही है।
कार्यक्रम अध्यक्ष बनवारी लाल सोती ने बॉबी हकीम व विवेक गुप्त के प्रति आभार जताया कि आपके आने से कार्यकर्ताओं में नव ऊर्जा का संचार हुआ है। समारोह में ब्राह्मण समाज की ओर से विप्र फाउंडेशन द्वारा ऑक्सीजन सेवा के निमित मेयर रिलीफ फंड में पाँच लाख की राशि का चेक महेश शर्मा, राजेन्द्र खंडेलवाल, हरि शर्मा, भरतराम तिवारी, गंगाप्रसाद व्यास ने सौंपा। आरंभ में सुधीर व्यास ने कविता पाठ किया व आभार ज्ञापन विप्र फाउंडेशन के अध्यक्ष बिष्णु शर्मा ने किया। कैम्प का प्रभावशाली संचालन सुशील ओझा ने किया। आयोजन में राजस्थान ब्राह्मण संघ का विशेष योगदान रहा।
ये रहे उपस्थित
विप्र फाउंडेशन के आयोजन में वार्ड कोऑर्डिनेटर मीना देवी पुरोहित, विजय ओझा, राजेश सिन्हा, शिवकिशन किराडू, दीपू शर्मा, सीताराम शर्मा, रमेश शर्मा, श्यामसुंदर व्यास, रेखा शर्मा, रवि ओझा, तरुण तिवारी, देवेन्द्र सिंह, जेठमल रंगा भी उपस्थित थे।

इनकी रही सक्रिय भूमिका
आयोजन के प्राण पुरुष स्वरूप में राजकुमार व्यास, अनुपम शर्मा, महेश शर्मा, स्वयं प्रकाश पुरोहित, राहुल जोशी, पवन शर्मा, अभिषेक कौशिक, कविता शर्मा, हरीश चोटिया, आशु महाराज, महेंद्र पुरोहित, तोलाराम तावनियाँ, दिलीप सीखवाल, सीमा मिश्रा, कमल पुरोहित, रमेश दाधीच, राजाराम पटेल, प्रमोद राजपुरोहित, वंदना माटोलिया, सिद्धार्थ हर्ष, किशनलाल चौमाल, राहुल चोटिया, विवेक शर्मा, प्रगति मिश्रा, सान्निध्य जोशी, नन्दकिशोर राजपुरोहित, पवन ओझा आदि सक्रिय रहे।

जब बॉबी दा ने मंच से ही अगले कैम्प की घोषणा कर दी
विप्र फाउंडेशन के कैम्प में उमड़े जनज्वार व सुंदर व्यवस्थाओं से आश्वस्त होकर मंत्री बॉबी हकीम ने सुशील ओझा के अनुरोध को तत्काल स्वीकार कर आगामी सप्ताह फिर एक कैम्प लगाने की स्वीकृति प्रदान कर दी। ओझा ने बताया कि आज 600 लोगों को वेक्सीनेट करने के बाद लगभग 500 लोगों के नाम प्रतीक्षा सूची में पड़े हैं। इस दूसरे कैम्प से इन जरूरतमंदों को राहत मिलेगी।

अपार सफल रहा कैम्प
कुल मिलाकर आज का यह कैम्प कई मायनों में अभूतपूर्व रहा। जरूरतमंदों को वैक्सीन, समाज के वंचित वर्ग को प्राथमिकता, सभी के लिए समान व्यवस्था, चाय पानी से सम्मान, किन्नरों, नेत्रहीन, माली, दिव्यांग को सम्मान, समाज के विशिष्टजनों की भारी उपस्थिति, वरिष्ठ मंत्री, विधायक का आगमन, समाज सेवियों का जमवाड़ा आदि ऐसे बिंदु थे जिन्होंने विप्र फाउंडेशन के इस कैम्प को खास बना दिया।
