Headlines

विप्र फाउंडेशन ने एडवोकेट रवि व्यास को बीजेपी के मीरा भायंदर जिलाध्यक्ष बनने पर दी बधाई

मुंबई : विप्र फाउंडेशन महाराष्ट्र के संरक्षक एवम पूर्व प्रदेश महामंत्री एडवोकेट रवि व्यास की नियुक्ति भारतीय जनता पार्टी के मीरा भायंदर जिलाध्यक्ष रूप में होने पर उनको विप्र फाउंडेशन की तरफ से शुभकामनायें बधाइयाँ, एवम आशीर्वाद देने पहुंचे विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महावीर प्रसाद जी शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री डॉ सीए सुनील शर्मा, मुख्य समन्वयक श्रीकिशन जोशी जिन्होंने पुष्पगुच्छ, शाल एवम दुपट्टे से रवि व्यास का सम्मान किया। उनके साथ ही साथ प्रदेश महामंत्री सीए तरुण ढंड, मुम्बई अध्यक्ष सीए मनोज शर्मा, सीए इंस्टीटूट वसई ब्रांच चेयरमैन सीए अभिषेक तिवारी, अशोक राजस्थानी,  मनोज पंचलंगिया, राकेश मिश्रा, पवन शर्मा एवम विप्र फाउंडेशन के अन्य गणमान्य अदधिकारियों एवम कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधि मंडल ने एड रवि व्यास के इस गौरवशाली पद पर नियुक्ति पर बधाइयाँ दी।

विप्र फाउंडेशन के प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि उनकी इस महत्वपूर्ण नियुक्ति से पूरा विप्र समाज गौरवान्वित हुआ है, आगे बढ़ने की शुभकामना के साथ ही उनके भविष्य की योजनाओं में उनके साथ पूर्ण सहयोग हेतु प्रतिबद्धता प्रेषित की। उनसे निवेदन भी किया कि वह विप्र फाउंडेशन को एवम सामाजिक एकता को और मजबूत बनाने हेतु भायंदर में एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन करवाएं एवम समाजपयोगी भवन हेतु भायंदर मनपा से कोई उपयुक्त भूखंड का रियायती दरों पर आवंटन करवाएं, जिस पर एड रवि व्यास ने सकारात्मक कदम उठाने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *