Headlines

केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने दी जानकारी नीट पीजी परीक्षा 11 सितंबर को होगी

Union Minister Mansukh Mandaviya informed that NEET PG exam will be held on September 11

नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने आज ट्वीट कर जानकारी दी की मेडिकल कॉलेजों में पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेस के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा नीट पीजी (NEET PG) का आयोजन 11 सितंबर 2021 को होगा। उन्होंने नीट परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्रों को शुभकामनाएं दीं। हर साल इस परीक्षा में लाखों छात्र हिस्सा लेते हैं। इस बार नीट पीजी की परीक्षा कोरोना महामारी के प्रोटोकॉल्स के तहत आयोजित की जाएगी।

केंद्रीय मंत्री ने यह ट्वीट किया 

मनसुख मंडाविया ने मंगलवार शाम ट्वीट किया, ”हमने नीट पोस्टग्रेजुएट परीक्षा को 11 सितंबर 2021 को आयोजित कराने का फैसला लिया है। सभी युवा मेडिकल एस्पायरेंट्स को मेरी शुभकामनाएं”।

 

पहले कोरोना के कारण पोस्टपोन हुई थी परीक्षा

इससे पहले 18 अप्रैल को कोविड महामारी के कारण नीट-पीजी परीक्षा को पोस्टपोन करने का फैसला लिया गया था।

नीट यूजी परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू 

NEET UG 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 13 जुलाई 2021 से शुरू हो चुकी है। यह परीक्षा 12 सितंबर 2021 को आयोजित की जाएगी। छात्र इस परीक्षा के लिए ऑनलाइऩ आवेदन कर सकते हैं। सोमवार को शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नीट यूजी परीक्षा की तारीखों का ऐलान किया था।

नीट यूजी के लिए ऐसे करें आवेदन

सबसे पहले कैंडिडेट्स नीट के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की वेबसाइटhttps://neet.nta.nic.in पर जाएं। यहां होम पेज पर दिए गए लिंक NEET UG 2021 पर क्लिक करें। आवेदन पत्र भरने से पहले रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को पूरा करें। अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग इन करें।  जरूरी डिटेल्स दर्ज करें और मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। नीट 2021 आवेदन शुल्क जमा करें।  सबमिट करें और एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट लेकर रख लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *