Headlines

Tokyo Olympics: भारत को झटका तेजिंदरपाल सिंह फाइनल में क्वालीफाई करने से चूके

Tokyo Olympics: भारत को झटका तेजिंदरपाल सिंह फाइनल में क्वालीफाई करने से चूके

टोक्यो : भारत के तेजिंदरपाल सिंह तूर पुरुषों की शॉटपुट स्पर्धा के फाइनल में क्वालीफाई नहीं कर सके। वह ग्रुप ए में 13वें स्थान पर रहे। टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) के 12वें दिन भारत ने निराशाजनक शुरुआत की। भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बेल्जियम ने 5-2 से हराया। जबकि रेसलर सोनम मलिक को मंगोलिया के पहलवान के आगे हार का सामना करना पड़ा।

टोक्यो ओलंपिक के 12वें दिन भारत की निराशाजनक शुरुआत हुई। भारतीय पुरुष हॉकी टीम फाइनल की रेस से बाहर हो गई। टीम इंडिया को सेमीफाइनल में विश्व चैम्पियन बेल्जियम ने 2-5 से शिकस्त दी। टीम इंडिया बेल्जियम के आगे इस मुकाबले में कहीं नहीं टिकी। उधर रेसलिंग में भारत को निराशा हाथ लगी। 62 किग्रा भार वर्ग में भारतीय पहलवान सोनम मलिक को हार का सामना करना पड़ा। उन्हें मंगोलिया की पहलवान बोलोर्टुया ने हराया। पुरुषों की शॉटपुट स्पर्धा में तेजिंदरपाल सिंह तूर ने निराश किया। वह ग्रुप ए में 13वें स्थान पर रहे और फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर सके। इससे पहले बीता 11वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। भारतीय महिला हॉकी टीम 41 साल बाद ओलंपिक में सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रही।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *