कोहली की बेटी को दुष्कर्म की धमकी देने वाला इंजीनियर गिरफ्तार

कोहली

नई दिल्ली : दिग्गज भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की बेटी को दुष्कर्म की धमकी देने वाला शख्स हैदराबाद से गिरफ्तार हो गया है। 23 साल के आरोपी को मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने बुधवार को पकड़ा है। उसे मुंबई लाया जा रहा है।न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक गिरफ्तार किए गए व्यक्ति का नाम रामनागेश अकुबाथिनी है। उसने IIT हैदराबाद से बीटेक किया है। वह पेशे से इंजीनियर है और कुछ समय पहले तक फूड डिलिवरी एप के लिए काम करता था।

T-20 वर्ल्ड कप में भारत को लगातार हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान के बाद टीम इंडिया, न्यूजीलैंड से भी मैच हार गई। इसके बाद खिलाड़ी आलोचकों के निशाने पर आ गए। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने विरोध की सीमा पार करते हुए खिलाड़ियों के परिवार को टारगेट करना शुरू कर दिया था। 24 अक्टूबर को भारत पाकिस्तान से मैच हार गया था। इसके बाद एक अनजान सोशल मीडिया अकाउंट से विराट कोहली के बेटी वामिका के लिए अपशब्दों का प्रयोग करते हुए दुष्कर्म की धमकी दी गई थी। आरोपी ने ट्वीट करने के बाद अकाउंट डिलीट कर दिया था।

दिल्ली महिला आयोग ने दिखाई थी सख्ती

इस मामले में दिल्‍ली महिला आयोग की प्रमुख स्‍वाती मालीवाल ने भी सख्ती दिखाई थी। उन्होंने कहा था कि कुछ ऐसे ट्वीट्स आए हैं, जिनमें विराट की 9 महीने की बेटी से बलात्‍कार की धमकियां दी गईं। मालीवाल ने दिल्‍ली पुलिस की साइबर क्राइम ब्रांच को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने दिल्‍ली पुलिस से FIR की जानकारी मांगी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *