Headlines

सरकार ने संसद में बताया पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले टैक्स से कितनी हुई कमाई

The government told in the Parliament how much it earned from the tax on petrol and diesel

नई दिल्ली : संसद में हंगामे के बीच मॉनसून सत्र की शुरुआत हो गई है। लोकसभा से लेकर राज्यसभा तक संसद में अलग-अलग मुद्दों को लेकर हंगामा हुआ। विपक्ष ने पेट्रोल-डीजल और गैस के दामों में भारी उछाल को लेकर केंद्र को घेरने की कोशिश की। सरकार ने इसी बीच संसद में पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के जरिए होने वाली कमाई के बारे में बताया।

सरकार ने संसद में कहा है कि पेट्रोल, डीजल और नेचुरल गैस के उत्पाद शुल्क (Excise Duty) से होने वाली कमाई साल 2013-14 में जहां 53,090 करोड़ थी, वहीं अप्रैल 2020-21 में बढ़कर 2,95,201 करोड़ रुपये हो गई है। सरकार ने बताया है कि कुल रेवेन्यू 2013-14 में जहां 12,35,870 करोड़ था, वह अब बढ़कर 24,23,020 करोड़ हो गया है।

तेल कीमतों पर संसद में टीएमसी का साइकिल प्रोटेस्ट

The government told in the Parliament how much it earned from the tax on petrol and diesel

पेट्रोल-डीजल के बढ़े हुए दामों को लेकर तृणमूल कांग्रेस के सांसद मॉनसून सत्र के पहले दिन साइकिल से संसद पहुंचे। बारिश के बीच, लोकसभा और राज्यसभा के टीएमसी सांसद साइकिल से संसद पहुंचे, जहां उन्होंने पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की आसमान छूती कीमतों के खिलाफ नारेबाजी की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *