Headlines

Support of Farmers : सिद्धू ने पटियाला-अमृतसर में अपने घरों पर लगाए काले झंडे

अमृतसर: पंजाब के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने किसान आंदोलन के समर्थन (Support of Farmers) में अपने घर पर काले झंडे लगाए। सिद्धू ने पटियाला और अमृतसर में अपने घर पर काले झंडे लगाए हैं। 26 मई को किसानों के आंदोलन के छह महीने पूरे हो रहे हैं। इस दिन को किसान काला दिवस के तौर मना रहे हैं। काला दिवस के लिए पंजाब के गांव-गांव में तैयारियां चल रही हैं, लोग काले झंडे और काले कपड़े सिलवा रहे हैं। इसी के तहत आज सिद्धू ने अपने घर पर काला झंडा लगाया है।

नवजोत सिंह सिद्धु ने सोमवार को ट्वीट कर कहा था कि वह किसानों के समर्थन (Support of Farmers) में अपने घर पर काला झंडा लहराएंगे और उन्होंने अन्य लोगों से भी ऐसा ही करने का आह्वान किया हैं। सिद्धू ने ट्वीट किया, ‘‘किसानों के प्रदर्शन के समर्थन में मैं अपने दोनों घरों (अमृतसर और पटियाला) पर कल सुबह साढ़े नौ बजे काला झंडा लहराऊंगा….सभी से अनुरोध है कि वे भी ऐसा तब तक करें जब तक कि इन काले कानूनों को वापस नहीं ले लिया जाता या राज्य सरकार के जरिये निश्चित एमएसपी और खरीद की वैकल्पिक प्रक्रिया मुहैया नहीं करा दी जाती।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *