ओडिशा: नदी में नाव पलटने से 8 मजदूर लापता, 2 के शव बरामद

ओडिशा

मलकानगिरी: ओडिशा के मलकानगिरी जिले के चित्रकोंडा में सिलेरू नदी में एक नाव पलटने से 8 प्रवासी मजदूर लापता हो गए हैं। पुलिस ने अबतक दो शव बरामद कर लिए हैं। हादसा ओडिशा-आंध्र प्रदेश बॉर्डर के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि हादसे में एक बच्चे की भी मौत हुई है। फिलहाल खोज और बचाव अभियान जारी है।

क्वारंटाइन होने से बचने के लिए नाव पर सवार हुए थे मजदूर

बताया जा रहा है कि हैदाराबाद से करीब 35 प्रवासी मजदूर ओडिशा के लिए निकले थे और बीच रात में सिलेरू पहुंचे। लॉकडाउन रहने के कारण और क्वारंटाइन होने से बचने के लिए उन्होंने शार्ट कट रास्ता अपनाया और मछुआरों की नाव में सवार हो गए। नाव पर तब 11 लोग सवार थे। तीन लोग तैर कर बाहर निकल गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *