Headlines

सोनिया गांधी ने ब्लैक फंगस को लेकर सवाल उठाये

impact voice news

नई दिल्ली: कोरोना संक्रमण के बाद अब Black Fungs या म्यूकोर्मिकोसिस नाम की बीमारी पूरे देश में तेजी से फैल रही है, कई राज्यों ने ब्लैक फंगस को महामारी घोषित कर दिया है। इस बीच कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर आयुष्मान भारत और अन्य स्वास्थ्य बीमा योजनाओं के तहत ब्लैक फंगस को भी कवर करने का अनुरोध किया है। साथ ही इसके इलाज के लिए बाजार में एंफोटेरिसिन-बी दवा की भारी कमी पर कार्रवाई करने की मांग भी की है।

सोनिया गांधी की पीएम मोदी को चिट्ठी

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को लिखे पत्र में इस बात जिक्र भी किया कि केंद्र ने राज्यों से ब्लैक फंगस को महामारी घोषित करने के लिए कहा है. सोनिया ने कहा, महामारी घोषित करने का मतलब यह है कि इसके इलाज के लिए जरूरी दवाओं का पर्याप्त उत्पादन और आपूर्ति सुनिश्चित करना आवश्यक है। साथ ही मरीजों की मुफ्त देखभाल की जाए, म्यूकोरमाइकोसिस से प्रभावित हो रहे बड़ी संख्या में मरीजों को राहत देने के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं।

नवोदय विद्यालयों में मुफ्त शिक्षा 

कोरोना महामारी को लेकर सोनिया गांधी लगातार पीएम मोदी को चिट्ठी लिख रही हैं। गुरुवार को सोनिया गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिख आग्रह किया था कि उन बच्चों को नवोदय विद्यालयों में मुफ्त शिक्षा देने के बारे में विचार किया जाए जिन्होंने कोरोना महामारी के कारण अपने माता-पिता या फिर इनमें से किसी एक को खो दिया है जो घर की जीविका चलाता रहा हो। उन्होंने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर यह भी कहा कि इन बच्चों को बेहतर भविष्य की उम्मीद देना राष्ट्र के तौर पर सबकी जिम्मेदारी है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी चिट्ठी का समर्थन किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *