Headlines

प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में इटली की सड़कों पर शिव तांडवस्त्रोत

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 दिन के विदेश दौरे पर इटली पहुंचे हैं। शुक्रवार को उन्होंने राजधानी रोम में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर फूल चढ़ाए। यहां संस्कृत के श्लोंकों के साथ इंडियन कम्युनिटी ने उनका स्वागत किया। यहां वे जी-20 समिट में हिस्सा लेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री ब्रिटेन ग्लास्गो (स्कॉटलैंड) पहुंचेंगे। यहां वे COP26 क्लाइमेट चेंज समिट में शिरकत करेंगे। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, इटली यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री वैटिकन सिटी जाकर पोप फ्रांसिस से भी मुलाकात कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी

रोम के पियाज्जिया गांधी पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी का यहां भारतीय समुदाय ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान संस्कृत श्लोकों और ‘मोदी-मोदी’ के नारों से रोम की गलियां गूंज उठीं। यहां प्रधानमंत्री ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। रोम में प्रधानमंत्री मोदी ने पियाज्जा गांधी पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि व्यक्त की। यहां उन्होंने प्रतिमा पर फूल चढ़ाए और हाथ जोड़कर राष्ट्रपिता को नमन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *