Headlines

एसजी ग्रुप 500 परिवारों को राशन मुहैय्या करवाएगा

कोलकाता। एसजी ग्रुप कोरोना की इस महामारी में त्रस्त परिवारों को संबल प्रदान करने के लिए 500 जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित करेगा। एसजी ग्रुप के अरविंद शर्मा व सुमित शर्मा ने बताया कि जरूरतमंदों को राशन वितरण कल 27 मई से किया जाएगा। ये राशन बिधाननगर कारपोरेशन क्षेत्र के वार्ड 6 व अन्य जरूरत वाले स्थलों पर वितरित करेंगे।

पीड़ित मानवता की सेवा के लिए वितरित किए जाने वाले राशन में 5 किलो चावल, 300 ग्राम दाल,2 किलो आलू, 200 ग्राम सोयाबीन शामिल है। प्रथम चरण में 200 परिवारों को ये सामग्री पहुंचाई जाएगी। दूसरे चरण व जरूरतमंदों को आवश्यकता अनुसार बाकी 300 पैकेट वितरित किए जाएंगे। गौरतलब है कि अरविंद शर्मा बिसाऊ निवासी व कोलकाता प्रवासी हैं। अरविंद मूलतः स्व.सीतारामजी रामबल्लभजी मिश्रा परिवार से है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *