Headlines

उत्तराखंड कांग्रेस की वरिष्ठ नेता इंदिरा हृदेश का निधन

नई दिल्ली : उत्तराखंड की वरिष्ठ कांग्रेस नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदेश का आज निधन हो गया है। इंदिरा हृदेश का दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में हृदय गति रुकने से निधन हो गया। पार्टी के राज्य प्रभारी देवेंद्र यादव ने बताया कि इंदिरा दिल्ली में एक बैठक में भाग लेने आई हुई थीं, लेकिन हार्ट अटैक की वजह से उनकी मौत हो गई।

इंदिरा उत्तराखंड के हल्द्वानी से विधायक थीं। साथ ही ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी की भी सदस्य थीं। एक दिन पहले ही उन्होंने विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर ट्वीट किया था। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था, ‘बच्चे देश का भविष्य हैं। हम सबका दायित्व है, इन्हें बेहतर आज दें, ताकि सुनहरे कल का निर्माण हो सके। विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर बच्चों को शिक्षा से जोड़कर उन्हें बालश्रम से मुक्ति दिलाएं तथा उन्हें मानसिक रूप से सशक्त बनाकर सुनहरे भारत के संकल्प को साकार करने में भागीदार बनें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *