Headlines

PM मोदी के फिरोजपुर दौरे से वापस लौट जाने का खेद: चन्नी

चन्नी

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि मुझे खेद है कि पीएम मोदी को आज फिरोजपुर जिले के दौरे के दौरान वापस लौटना पड़ा। हम अपने पीएम का सम्मान करते हैं। अगर प्रधानमंत्री की सुरक्षा में कोई चूक हुई है तो हम इसकी जांच कराएंगे।

सीएम चन्नी ने अपनी सफाई में आगे कहा, हमारे देश में एक लोकतांत्रिक व्यवस्था है। मुझे भी PM मोदी के जाना था, लेकिन कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आने के कारण मैं नहीं गया और इसलिए मैंने वित्त मंत्री मनप्रीत बादल और डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा को प्रधानमंत्री का स्वागत करने की ड्यूटी सौंपी।

कोई खतरा नहीं था

पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम का मिनट-टू-मिनट प्रोग्राम हमारे पास था। रास्ता रोकने वाले प्रदर्शनकारी अचानक आकर सड़क पर बैठ गए। हालांकि, शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे किसानों से पीएम की सुरक्षा का कोई खतरा नहीं था। हमने उनसे (पीएमओ) खराब मौसम की स्थिति और विरोध के कारण दौरा रोकने के लिए कहा था. हमें उनके (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) अचानक मार्ग परिवर्तन की कोई सूचना नहीं थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *