Headlines

पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक के मामले में पंजाब सरकार ने बनाई हाई लेवल कमेटी

मोदी

चंडीगढ़ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा चूक मामले में पंजाब सरकार ने हाई लेवल कमेटी बनाई है। इस कमेटी में जस्टिस (सेवामुक्त) मेहताब सिंह गिल और गृह एवं न्याय मामले के प्रमुख सचिव अनुराग वर्मा को रखा गया है। यह कमेटी 3 दिन में पीएम मोदी की सुरक्षा चूक मामले में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। सरकारी के मुताबिक इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।

वहीं, PM की सुरक्षा में चूक के मामले में सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका दायर की गई है। सीनियर एडवोकेट मनिंदर सिंह ने सुप्रीम कोर्ट से इस मामले की जांच करवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बठिंडा के जिला एवं सेशन जज को निर्देश दिए जाएं कि वे इस मामले में पुलिस की ओर से बरती गई कोताही से जुड़े सभी सबूत इकट्‌ठा करें। इस याचिका पर चीफ जस्टिस की बेंच कल सुनवाई करेगी।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मांगी है रिपोर्ट

PM नरेंद्र मोदी की फिरोजपुर विजिट के दौरान हुई सुरक्षा चूक के मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि ऐसी घटना को स्वीकार नहीं किया जा सकता। इस मामले में जवाबदेही तय की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *