Headlines

RBI Monetary Policy: ब्याज दरों में बदलाव नहीं, FY23 में 5.7% महंगाई का अनुमान

RBI

नई दिल्ली : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) नए वित्त वर्ष की पहली बैठक में रेपो रेट को 4% पर जस का तस रखा है यानी आपकी EMI पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। वहीं RBI ने FY23 के लिए GDP ग्रोथ अनुमान 7.8% से घटाकर 7.2% कर दिया है। महंगाई दर का अनुमान 4.5% से बढ़ाकर 5.7% की है।

RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि सभी सदस्यों की सहमति से ब्याज दरों में बदलाव नहीं करने का फैसला लिया गया है। उन्होंने ये भी कहा कि बाजार से लिक्विडिटी धीरे-धीरे बाहर निकाली जाएगी। RBI गवर्नर ने कहा, सप्लाई चेन को लेकर ग्लोबल मार्केट दबाव में है। RBI हर दो महीने पर पॉलिसी रिव्यू मीटिंग करतe है। FY23 की यह पहली रिव्यू मीटिंग है जो 6 अप्रैल को शुरू हुई थी।

पिछली बार 22 मई 2020 को रेपो रेट में बदलाव हुआ है। तब से रेपो रेट 4% के ऐतिहासिक लो लेवल पर बना हुआ है। रेपो रेट वह रेट होता है जिस पर RBI से बैंकों को कर्ज मिलता है, जबकि रिवर्स रेपो रेट वह दर होती है जिस दर पर बैंकों को RBI के पास अपना पैसा रखने पर ब्याज मिलता है। इससे पहले RBI की बैठक फरवरी में हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *